चंद सेकंड का ‘मौत का मंजर’ रोंगटे खड़े कर देगा, बाइक- बस की चपेट में आने पर भी 8 साल का मासूम ऐसे जीता मौत से!

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (13:16 IST)
ये भयानक दृश्‍य देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, इसे देखने के बाद कोई दावा नहीं कर सकता कि मौत से जीता जा सकता है। लेकिन एक बार नहीं, दो बार भयंकर टक्‍कर होने के बाद भी ये मासूम मौत से जीत गया। उसकी साइकिल चकनाचूर हो गई, लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हो सका।

ये हैरान कर देने वाला चमत्‍कार केरल का है। घटना 8 साल के मासूम बच्‍चे के साथ हुई है। जो साइकिल से जा रहा था।

पहले बाइक और फिर बस के साथ हुई उसकी भिड़ंत के बाद उसकी जान बच गई, दृश्‍य इतना भयावह था कि देखकर यही कहा जा सकता है कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।

घटना कन्नूर में तालीपरम्बा के पास चोरुक्कला की है। जहां 20 मार्च की शाम करीब साढ़े 4 बजे एक लड़का साइकिल चलाते हुए आया, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि अपने आगे जा रही एक बाइक से भिड़ गया।

बाइक से भिडने के बाद वो साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस उसकी साइकिल को कुचलते हुए निकल गई। सिर्फ गनिमत यह थी कि गिरने के बाद वो अपनी साइकिल से दूर सड़क के किनारे फेंका गया। अगर ऐसा नहीं होता तो जो हाल साइकिल का हुआ, वो 8 साल के मासूम का हो जाता।

सिर्फ कुछ सेकेंड में जिंदगी और मौत के बीच का यह मंजर देखकर कोई भी सिहर सकता है। घटना CCTV में कैद हो गई। लड़के को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी साइकिल चकनाचूर हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो गया है।

जाको राखे साइयां...
15 सेकेंड के दिल दहला देने वाले वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वे यही कह रहे हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोए।

इसी बीच यह भी बहस चल रही है कि बच्‍चों को इस तरह से मुख्‍य सडक पर साइकिल से नहीं निकलने देना चाहिए, इसी के साथ उन्‍हें ट्रैफिक नियमों के बारे में भी सिखाया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख