Weather Alert : दक्षिण भारत में बारिश की आशंका, इन राज्यों में शीतलहर...

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (08:55 IST)
नई दिल्ली। इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया। विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की आशंका है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
ALSO READ: घाटी में मौसम में हुए सुधार के बावजूद श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित
आईएमडी के मुताबिक 7 से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप व मध्यभारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। उसके अनुसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा दक्षिण तमिलनाडु तट एवं उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के चलते अगले 2-3 दिन दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी एवं मध्यम वर्षा होगी एवं बादल गरजेंगे।
 
विभाग के मुताबिक कर्नाटक तट से महाराष्ट्र तट की ओर बहने वाली हल्की पूर्वी हवा के चलते अगले 2 दिन तक महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल एवं केरल में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क उत्तरी-पश्चिमी उत्तरी हवा के चलते अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है।
 
आईएमडी ने कहा कि निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रचुर नमी एवं अन्य मौसमीय अनुकूल दशाएं होने के कारण 9 और 10 जनवरी की सुबह को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में छिटपुट स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 21 से 28 जनवरी तक सुदूर दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, क्यों देरी से जारी हो रहा है वोटिंग डेटा?

क्या होता है एयर टर्बुलेंस और क्यों हो जाता है खतरनाक?

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

अगला लेख