Hanuman Chalisa

एक अक्टूबर से होने जा रहे हैं 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (23:04 IST)
एक अक्टूबर से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपके जीवन पर सीधा असर होगा। मोदी सरकार ने चुनाव से पहले कई योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की है। इससे समाज सभी वर्गों को फायदा होगा। जानिए, अक्टूबर में क्या-क्या बदलने जा रहा है- 
 
PPF में होगा फायदा : सरकार ने छोटी बचत योजनाओं जैसे कि राष्‍ट्रीय बचत योजना (एनएससी) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) जैसी स्कीम पर मिलने वाली ब्याज को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 0.40 फीसदी तक बढ़ा दिया है। पीपीएफ पर अब ब्याज 7.6 फीसदी के स्थान पर 8 प्रतिशत मिलेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने दिसंबर में राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की कटौती की थी। यह कटौती जनवरी-मार्च अवधि के लिए थी। 
 
सुकन्या समृद्धि योजना पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज : सुकन्या समृद्धि योजना में 0.4 फीसदी ब्याज दर बढ़ाई गई है। अब 8.1 के स्थान पर 8.5 प्रतिशत की दर से इस योजना में जमा की गई राशि पर ब्याज मिलेगा।
 
किसान विकास पत्र पर होगा यह फायदा : किसान विकास पत्र पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र की परिपक्वता अवधि भी कम करके 118 महीने के स्थान पर 112 महीने कर दी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को जमा पर 8.3 प्रतिशत के स्थान पर अब 8.7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
 
महंगी हो सकती है EMI : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ा दी है। अत: भारतीय रिजर्व बैंक भी 4-5 अक्टूबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ब्याज दर बढ़ने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को ज्यादा ईएमआई देना पड़ सकती है। 
 
महंगी हो सकती है रसोई गैस : सरकार ने नैचुरल गैस की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। प्राकृतिक गैस उत्पादकों को दी जाने वाली कीमत मौजूदा 3.06 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से बढ़ाकर 3.36 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी गई है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। इससे सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख