ये मंदिर है, हनीमून स्पॉट नहीं’, Kedarnath में प्यार का इजहार करने वाली लड़की हुई ट्रोल

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2023 (15:55 IST)
Photo : Twitter
Kedarnath Viral Video: केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और लाखों की संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की घुटनों के बल बैठकर लड़के को प्रपोज करती दिख रही है। जैसे ही लड़की का प्रपोज करने का ये वीडियो सामने आया, लोग भड़क गए हैं। अब तरह तरह की मांग उठ रही है। हालांकि वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

क्‍या है वीडियो में: वीडियो में एक कपल को येलो कलर के कपडों में नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए विशाखा नाम की लड़की ने लिखा कि वह महीनों से अपने इस ड्रीम प्रपोजल की तैयारी कर रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का और लड़की हाथ जोड़े प्रार्थना कर रहे हैं। तभी लड़की को पीछे से कोई रिंग पकड़ाता है और वह घुटने के बल नीचे बैठ जाती है। जब लड़का उसे देखता है तो चौंक जाता है और रिंग पहन लेता है। फिर दोनों प्यार से गले लग जाते हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

मंदिर में प्‍यार का इजहार, हंगामा: विशाखा ने शेयर किया कि मैचिंग कपड़ों में, रिंग लेना, ट्रैवल प्लान करना और केदारनाथ मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करना उनके लिए किसी जादू से कम नहीं था। लेकिन जैसे ही वीडियो आया वैसे ही लोग इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे जादुई बताया तो वहीं बहुत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि मंदिर ऐसी चीजों के लिए नहीं होते। कपल को मंदिर की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि ये मंदिर है, हनीमून स्पॉट नहीं
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख