Hanuman Chalisa

हेलीकॉप्‍टर, एक करोड़, सोना घर और चांद पर सफर, ये नेताजी जीते तो यह सब देंगे!

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (18:28 IST)
चुनाव आते ही नेता तरह तरह के लुभावने वादे मतदाताओं से करते हैं, लेकिन कोई नेता अगर हेलीकॉप्‍टर से लेकर सोना-चांदी, घर और यहां तक कि चांद पर सफर कराने का वादा कर लें तो इसे आप क्‍या कहेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले निर्दलीय उम्मीदवार थुलम सरवनने जनता से कुछ यही वादे किए हैं! 


इस उम्मीदवार ने अपने क्षेत्र के हर घर के लिए एक मिनी हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपए सालाना बैंक में डिपोजिट, शादियों में सोने के गहने, तीन मंजिला घर और इस सब के साथ ही चांद पर सफर कराने का वादा किया है।

इतना ही इसके अलावा उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रॉकेट लॉन्च पैड, इलाके को ठंडा रखने के लिए 300 फुट ऊंचा कृत्रिम बर्फ का पहाड़, गृहिणियों के काम का बोझ कम करने के लिए एक रोबोट देने का भी वादा किया है।

थुलम सरवनन एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो 6 अप्रैल को तमिलनाडु के मदुरै निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने इन वादों की वजह से थुलम अपने क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

थुलम सरवनन ने कहा, मेरा उद्देश्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी मैदान में उतारे जा रहे उम्मीदवारों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। मैं चाहता हूं कि पार्टियां अच्छे उम्मीदवार चुनें, जो साधारण विनम्र लोग हों। साथ ही नेताओं के बड़े वादों को उजागर करना भी मेरा उद्देश्य है।"

आपको बता दें, सरवनन अपने गरीब बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 20 हजार रुपये उधार पर लिए हैं। थुलम सरवनन ने अपना चुनाव चिन्ह कचरे का बॉक्स रखा है। अपनी एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मदुरै दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के प्रिय मतदाताओं, बिना रिश्वत, बिना भ्रष्टाचार के ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए कचरे के डिब्बे को वोट दीजिए।

सरवनन ने असल में राजनेताओं का असली चेहरा दिखाया है। सरवनन का कहना है कि जिस तरह चुनाव के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियां और नेता मतदाताओं को किसी वस्तु या पैसों का लालच देते हैं। लेकिन कोई भी स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी या गारंटी से रोजगार देने का वादा नहीं करता है। ऐसे नेताओं की राजनिति प्रदूषित हो चुकी है। चुनाव के दौरान नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए सिर्फ लालच देते हैं, जिस वजह से वह सही नेता का चुनाव नहीं कर पाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख