कांग्रेस ने राजस्थान में किया पीढ़ीगत परिवर्तन, टीकाराम जूली बने विधायक दल के नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (19:39 IST)
Tikaram Julie becomes leader of Rajasthan Legislative Party: कांग्रेस ने मंगलवार को टीकाराम जूली (Tikaram Julie) को विधायक दल का नेता नियुक्त करके राजस्थान में एक पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत की जबकि गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख के रूप में बरकरार रखा। पिछले महीने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व में लड़ा गया विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने किसी को भी कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त नहीं किया था।
 
जूली सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे :  टीकाराम जूली (43) अशोक गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे। वे राजस्थान विधानसभा में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में टीकाराम जूली की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
 
वेणुगोपाल के आदेश में यह भी कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि जूली को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का करीबी माना जाता है, क्योंकि वे उनके क्षेत्र अलवर से आते हैं। राजस्थान में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव देखा गया है तथा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अपने पुराने नेताओं की जगह युवा नेताओं को नियुक्त किया है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : फेसबुक)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

परिसीमन के बाद कितनी घटेगी तमिलनाडु की लोकसभा सीट? अमित शाह ने बताया सच

320 KM की रफ्तार से यहां चलेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे कर रहा है परियोजना पर काम

LIVE: ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुए अमित शाह

CM डॉ. मोहन यादव ने किया विक्रमोत्सव का शुभारंभ, कहा- मौत और डर से परे थे राजा विक्रमादित्य

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में कुल कितने श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, CM योगी ने बताया आंकड़ा

अगला लेख