बड़ी खबर, तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (11:50 IST)
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को तीरथ सिंह रावत को अपना नेता चुन लिया है। वे त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री होंगे। 
 
केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। एक लाइन के इस प्रस्ताव को विधायकों ने पास कर दिया।
 
क्या बोले तीरथ सिंह : विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक दिन उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री होंगे। तीरथ सिंह रावत ने नेता चुने जाने के बाद कहा कि वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ लंबे वक्त तक काम करते रहे हैं, अभी भी वो उनके मार्गदर्शन में आगे काम करते रहेंगे।

जानिए कौन है तीरथ सिंह रावत : तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा के महामंत्री चुने गए। इसके बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे।

रावत वर्ष 2013 में उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने थे। 2015 तक उन्होंने उत्तराखंड भाजपा की कमान संभाली। रावत को 17वींं लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से भाजपा ने टिकट दिया था, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक मतों से हराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख