यमुना के पानी में जहरीला झाग, छठ पूजा से पहले भाजपा और आप में सियासी संग्राम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (08:29 IST)
Delhi politics before Chhath Pooja : छठ पूजा से पहले दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। राजधानी की हवा के साथ ही पानी की स्थिति भी ठीक नहीं है। यमुना के पानी में झाग ही झाग नजर आ रहा है। वायु गुणवत्ता एक बार फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, इसमें सुबह के सुधार दिखा था।
 
पानी में अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से सफेद झाग की चादर पानी के उपर तैर रही है। यमुना में झाग को लेकर दिल्ली की सियासत भी गरमाई हुई है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम आज चिराग दिल्ली में हैं। यहां के दलित समुदाय के लोग पिछले 300 सालों से इस 'भीम पुलिया' रोड का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। 
 
लेकिन पिछले एक महीने से भाजपा की DDA ने इस रोड को बंद कर दिया है, जिससे लोग यहां छठ पर्व नहीं मना पा रहे हैं। जबकि दिल्ली सरकार ने इसकी परमिशन भी दी है और पैसा भी दिया है। ऐसा क्यों किया जा रहा है? पूरे थाने की पुलिस को लगा दिया है और छठ नहीं मनाने दी जा रही है।
 
जेल से बेल पर बाहर केजरीवाल वैसे ही यूपी बिहार के लोगों से चिढ़ते रहते हैं कि वो दिल्ली क्यों आते हैं और अब ये एक और घटिया हरकत? आख़िर AAP को पूर्वांचल समाज से इतनी नफ़रत क्यों हैं??
<

आस्था के महापर्व छठ को आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विरोधी व प्रेस कॉन्फ़्रेन्स मंत्री @Saurabh_MLAgk छठ घाट को अपने गुंडों के साथ रोक रहे हैं

जब छठ पूजा करने के लिए समिति ने बाक़ायदा बुकिंग करवाकर DDA से परमिशन पहले से लिया है तो AAP गुंडागर्दी करके सतपुला ग्राउंड, चिराग़ दिल्ली… pic.twitter.com/MFHTriPeqH

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 2, 2024 >
हवा का हाल भी बेहाल : राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की एक परत देखी गई। CPCB के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इंडिया गेट, बुराड़ी समेत दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग दिखाई दिया।    
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है।
 
मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा छाए रहने तथा दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख