ट्रेन 18 : भारत में आ गई मोदी के सपनों की सबसे तेज रफ्तार रेल, जानें क्या है खास...

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (15:45 IST)
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन पटरियों पर नजर आएगी। सबसे अहम बात यह है कि इस ट्रेन में इंजन नहीं होगा। इंजन रहित इस ट्रेन को 18 माह में विकसित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह ट्रेन यात्रियों को एक विश्वस्तरीय सफर देने के लिए तैयार है। 
 
जानकारी के मुताबिक ट्रेन-18 नामक यह ट्रेन शताब्दी का स्थान लेगी। शताब्दी 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि यह 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। चूंकि यह ट्रेन 2018 में बनी है, इसलिए इसे ट्रेन 18 नाम दिया गया है। इंजन के स्थान पर इसके कोच में पॉवर कार लगा होगा।
यह ट्रेन 29 अक्टूबर से पटरी पर ट्रायल के लिए उतरेगी। इसे चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया है। बाकी ट्रेनों की तरह इसमें डब्बे भी नहीं बदले जाते। इस ट्रेन की पूरी बॉडी खास एल्यूमिनियम की बनी है। हल्की होने के कारण इसे तुरंत ब्रेक लगाकर रोकना आसान है साथ ही तुरंत ही तेज गति भी दी जा सकती है। इसकी प्रतिकृति बनाने में 100 करोड़ रुपए की लागत आई है।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्‍वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेल ने विश्वस्तरीय T-18 ट्रेन का निर्माण किया है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है और यात्रियों को एक विश्वस्तरीय सफर देने के लिए तैयार है। 
 
ट्रेन-18 की विशेषताएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख