Dharma Sangrah

खुशखबर, अब हर ट्रेन में महिलाओं को मिलेगा स्पेशल कंपार्टमेंट

Webdunia
रविवार, 4 मार्च 2018 (14:09 IST)
झांसी। रेलवे ने ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अब संजीदगी दिखाते हुए महिला यात्रियों के लिए हर ट्रेन में स्पेशल कंपार्टमेंट की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है।
 
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे गंभीर है। इसीलिए प्रत्येक ट्रेन में स्पेशल कंपार्टमेंट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। आरक्षण के अनुसार चार्टिग की व्यवस्था का आदेश रेलवे अधिकारियों को मिल गया है। अब महिलाएं आराम से अकेले सफर कर सकती हैं।
 
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह प्लान बनाया है। जिसका पालन कराने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन को आदेश जारी कर दिया गया है। प्रत्येक ट्रेन में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट का सिस्टम आरक्षण के जरिये बनाया जाएगा। ट्रेन गंतव्य के दौरान पड़ने वाले स्टेशनों से बुक हुए टिकट के डाटा के अनुसार अकेली सफर करने वाली महिलाओं का कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। स्पेशल कंपार्टमेंट में किसी भी पुरुष को जगह नहीं दी जाएगी। वेटिंग लिस्ट में पुरुष यात्री के स्थान पर गर्भवती महिला को कंफर्म बर्थ मिलेगी।
 
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को अधिसूचना जारी कर रिजर्वेशन चार्ट सिस्टम में बदलाव का निर्देश दिया है। रेलवे की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 45 वर्ष की महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा निर्धारित है। लेकिन यह कोच में कहीं भी आवंटित कर दिया जाता है। इससे अकेली सफर करने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। 
 
अब अकेली सफर करने वाली महिलाओं व युवतियों को इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब प्रत्येक ट्रेन के प्रत्येक स्लीपर कोच में अकेली महिला, गर्भवती महिला व महिलाओं के ग्रुप को मिलाकर छह महिलाओं का एक स्पेशल कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। वहां महिलाएं आराम से बिना किसी दिक्कत सफर कर सकेंगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo के विंग्स टकराए

Myanmar में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कोलकाता में झटके

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

सतर्कता, समन्वय और समयबद्ध तैयारी से होगा सफल बाढ़ प्रबंधन : CM योगी

अगला लेख