ट्रंप ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, बताया स्मार्ट और अच्छा दोस्त

अमेरिकी सामानों पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की ट्रंप की ओर से की जा रही लगातार आलोचनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (09:34 IST)
Donald Trump on PM Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त और स्मार्ट करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के बहुत अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद जताई।
 
अमेरिकी सामानों पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की ट्रंप की ओर से की जा रही लगातार आलोचनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में कहा कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में से एक है। यह क्रूर है, यह क्रूर है। वे बहुत होशियार हैं। वह स्मार्ट आदमी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी। मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ लेने के एक महीने से भी कम समय में मोदी की यह यात्रा हुयी थी।
 
ट्रम्प ने पहले कहा था कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है और उन्होंने दोहराया था कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर नया शुल्क 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख