भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तुषार गांधी, कांग्रेस ने बताया 'ऐतिहासिक'

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (12:40 IST)
शेगांव। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। कांग्रेस ने यात्रा में उनकी भागीदारी को ऐतिहासिक बताया।
 
7 नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए।

कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया। पार्टी ने राहुल गांधी और तुषार गांधी को, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों को, दोनों दिवंगत नेताओं की विरासत के वाहक के रूप में वर्णित किया। 
पार्टी ने कहा कि राहुल और तुषार का का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा।

<

देश संकट में हो और गांधी-नेहरू कंधे से कंधा मिलाकर न निकलें- ये संभव नहीं है।

आज़ादी के आंदोलन से भारत जोड़ने के आंदोलन तक का सफर गवाह है... देश को तब आज़ादी दिलाई थी और देश को आज जोड़कर दिखाएंगे।@RahulGandhi और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/AuKrOa0k9A

— Congress (@INCIndia) November 18, 2022 >गुरुवार को एक ट्वीट में तुषार गांधी ने कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है। उन्होंने पोस्ट में कहा था, 'मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा। शेगांव मेरा जन्म स्टेशन भी है। मेरी मां जिस ट्रेन में सफर कर रही थीं, 1 डीएन. हावड़ा मेल वाया नागपुर, वह 17 जनवरी 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी जब मेरा जन्म हुआ!'
 
तुषार गांधी के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में है और 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख