Twitter ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (21:19 IST)
नई दिल्ली। टि्वटर (Twitter) ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। एलन मस्क ने पिछले हफ्ते टि्वटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था।

दुनिया के सबसे धनी कारोबारी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते टि्वटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। उन्होंने 44 अरब डॉलर में टि्वटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया। इस बीच, शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया। मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है।

सूत्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग, बिक्री तथा विपणन और संचार टीमों में छंटनी की गई है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कितना भुगतान किया गया है। सूत्रों ने कहा कि भारत में पूरे विपणन और संचार विभाग को बर्खास्त कर दिया गया है।

टि्वटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित किया है। हालांकि अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। टि्वटर इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिए किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया था।

मस्क के टि्वटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत तक कमी करेंगे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS ने 4 कट्टरपंथियों को किया गिरफ्तार, मुजाहिदीन आर्मी बनाकर हिंसा फैलाने की थी साजिश

Donald Trump ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका से बाहर की फिल्मों पर लगा दिया 100% टैक्स, बॉलीवुड पर क्या होगा असर

2027 से Electric Vehicles में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, क्या है सरकार का नया प्रस्ताव

7,000 रुपए उछलकर Silver रिकॉर्ड 1.5 लाख रुपए प्रतिकिलो पहुंची, Gold भी 1,19,000 रुपए के पार

बर्बाद होने से बचा पाकिस्तान, भारत से मिली हार के जख्म को क्यों छुपा रहे हैं शाहबाज, डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल के लिए नामांकन के पीछे क्या है मजबूरी

सभी देखें

नवीनतम

बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले अश्लील फोटो, महिलाओं को भेजता था यह मैसेज

अब मोहम्मद यूनुस ने साधा भारत पर निशाना, कहा- फर्जी खबरें फैलाता है India

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का MP विनिंग फॉर्मूला, बूथ मैनेजमेंट के लिए दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

H1B वीजा पर ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान, होंगे बड़े बदलाव

प्रश्नपत्र लीक की CBI जांच की सिफारिश करेंगे : CM धामी

अगला लेख