Festival Posters

किशोरी से बलात्कार के आरोप में RPF के 2 कांस्टेबल गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (16:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 2 कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम करने वाली किशोरी शुक्रवार को घर से रवाना हुई और रांची में अपने घर लौटने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरपीएफ के 2 कर्मियों ने किशोरी को झारखंड जाने वाली ट्रेन में सवार होने में मदद करने का झांसा दिया।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश के शामली जिले में युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर धमकाया
एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध उसे स्टेशन से किसी एकांत स्थान पर ले गए और उसे कुछ नशीला पदार्थ दिया तथा बाद में उससे बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने किशोरी को पुरानी दिल्ली स्टेशन के समीप छोड़ दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि बाद में एक पुलिसकर्मी ने लड़की को देखा और उसे कोतवाली पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

अगला लेख