BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (23:27 IST)
शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 400 साल पुराने मुद्दे को उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए। ठाकरे यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में एक दिन पहले औरंगजेब की कब्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी थी। ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को तुरंत हटा दें लेकिन ऐसा होने पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को बुलाएं। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर 400 साल पुराने मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया।
 
पर्यवेक्षकों के मुताबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों ही भाजपा के प्रमुख सहयोगी हैं और उनका संदर्भ नायडू की तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महाराष्ट्र में मुस्लिम वोटों को लेकर था।
ALSO READ: Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला
ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा को हरे रंग से कोई समस्या है तो उसे अपने झंडे से हरा रंग हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपने हमारी पार्टी के भगवा झंडे को बदनाम करने और हमें हिंदुत्व सिखाने की कोशिश की। ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ और महाराष्ट्र में पराजित हुआ तथा उसकी मृत्यु हुई।
 
शिवसेना-उबाठा नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर में हुई हिंसा पर कहा कि भाजपा बेशर्म है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जब भाजपा सरकार नहीं चला पाती तो वह हिंसा, दंगों का सहारा लेती है और यह हर राज्य में उनका तय फॉर्मूला है। वे 300 से 400 साल पहले रहने वाले किसी व्यक्ति का इतिहास खोदने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे भविष्य के बारे में नहीं बोल सकते। वे वर्तमान के बारे में नहीं बोल सकते।
ALSO READ: नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा
आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर राज्य सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए कब्र विवाद को अंजाम देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा महाराष्ट्र को मणिपुर बनानेकी कोशिश कर रही है।(भाषा) Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

अगला लेख