Hanuman Chalisa

उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे में कांग्रेस और राकांपा को न्योता

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (17:26 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सत्ता में 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य पर मार्च में उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे में उनके सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राकांपा का स्वागत है।

राउत ने कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करने का उस सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है, जिसके आधार पर महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए वैचारिक रूप से अलग 3 विभिन्न दल एकसाथ आए थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की पिछले साल अक्टूबर में घोषणा के बाद सत्ता साझा करने को लेकर मतभेद के कारण शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद ठाकरे का उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या का यह पहला दौरा होगा।

राउत ने कहा, हमने अपने सहयोगियों समेत सभी को आमंत्रित किया है। हर कोई अपने घर में भगवान राम की पूजा करता है। इसलिए, वे अयोध्या में भी हमारे साथ मिलकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। राउत ने कहा कि भगवान राम की पूजा करने का उस सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे लेकर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के गठन के दौरान तीनों दलों में सहमति बनी थी।

इससे पहले, ठाकरे ने 24 नवंबर 2019 को अपना अयोध्या दौरा टाल दिया था। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अंतत: राकांपा एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और हाल में उन्होंने कार्यालय में 50 दिन पूरे किए।

राउत ने बुधवार को ट्वीट किया था, सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे। ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 18 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख