Hanuman Chalisa

उद्धव की भाजपा को खुली चेतावनी, 1 का बदला 10 से लेंगे...

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (14:36 IST)
मुंबई। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों से नाराज महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि केन्द्रीय एजेंसियों का हमला जारी रहा तो हम भी 1 का बदला 10 से लेंगे। 
 
महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार की वर्षगांठ पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने पार्टी मुखपुत्र 'सामना' को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं संयमी हूं, नामर्द नहीं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी उस रास्ते पर चलने की इच्छा नहीं है, पर हमें मजबूर मत करो। 
 
उल्लेखनीय है कि सुशांत मामले में उद्धव के पुत्र और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम आने के बाद से ही वे काफी नाराज चल रहे हैं। शिवसेना को लगता है कि ईडी आदि की कार्रवाइयां महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए की जा रही हैं।
 
उद्धव ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि ईडी आदि का दुरुपयोग कर दबाव बनाओगे तो यह मत भूलो कि तुम्हारे भी परिवार और बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार हैं, इसलिए संयम बरत रहे हैं। जिस तरह से हमारे लोगों के परिजनों पर हमले किए जा रहे हैं, ये तरीका महाराष्ट्र का नहीं है।
 
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा- आपने सीबीआई का दुरुपयोग किया, तब उस पर नकेल लगानी पड़ी। उन्होंने सवाल किया- क्या ईडी और सीबीआई पर राज्य का अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा कि बदले की भावना से ही काम करना है तो तुम एक बताओ, हम दस बताएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख