IGNOU : उमा कांजीलाल बनीं इग्नू की पहली महिला कुलपति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (17:01 IST)
Professor Uma Kanjilal News : उमा कांजीलाल को इग्नू का कुलपति नियुक्त किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की स्थापना के 4 दशक बाद पहली बार किसी महिला को कुलपति बनाया गया है। वह वर्तमान में विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत थीं और इससे पहले विश्वविद्यालय की ‘प्रो वाइस चांसलर’ (मार्च 2021-जुलाई 2024) के रूप में कार्य कर चुकी हैं। कांजीलाल ने विश्वविद्यालय में पिछले लगभग दो दशक में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।
 
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) प्रणाली में 36 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के साथ कांजीलाल के पास विश्व के सबसे बड़े मुक्त विश्वविद्यालयों में से एक में शैक्षणिक नेतृत्व और डिजिटल नवाचार का वृहद अनुभव है।
ALSO READ: ब्रिटेन का यॉर्क विश्वविद्यालय मुंबई में खोलेगा अपना केंपस, पहला बैच 2026 में होगा शुरू
अधिकारी ने कहा, वह वर्तमान में विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत थीं और इससे पहले विश्वविद्यालय की ‘प्रो वाइस चांसलर’ (मार्च 2021-जुलाई 2024) के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वर्ष 2003 से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की प्रोफेसर कांजीलाल को ई-लर्निंग, डिजिटल पुस्तकालयों और मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम विकास में उनकी विशेषज्ञता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है।
ALSO READ: PM मोदी का अमेरिकी विश्वविद्यालयों को भारत आने का न्योता, अमेरिका में पढ़ते हैं 3 लाख से ज्‍यादा भारतीय छात्र
वह वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय की प्रमुख डिजिटल शिक्षा पहल ‘स्वयं’ और ‘स्वयं प्रभा’ की राष्ट्रीय समन्वयक हैं। कांजीलाल ने विश्वविद्यालय में पिछले लगभग दो दशक में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

भारत में 53 प्रतिशत पार्टनर बेवफा, एशले मैडिसन के खुलासे ने पूरे देश को चौंकाया, सर्वे में खुद कबूली बेवफाई

गुरुजी यह जंग भी जीतेंगे : हेमंत सोरेन

उत्तराखंड में स्कूल भवनों और पुलों की सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश

IGNOU : उमा कांजीलाल बनीं इग्नू की पहली महिला कुलपति

शादीशुदा गर्लफ्रेंड नहीं लगा सकती रेप का केस, धोखे और धमकी के खेल पर कानून की नकेल, जानिए पूरा मामला

अगला लेख