बेंगलुरु में गरजे अमित शाह, बोले- भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं कांग्रेस और जनता दल

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (23:24 IST)
बेंगलुरु/ बीदर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस और जनता दल (एस) पर तीखे हमले करते हुए उन्हें 'वंशवादी दल' करार दिया और कहा कि दोनों दल भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं और उनके लिए परिवार के हित सर्वोपरि होते हैं।

शाह ने कांग्रेस पर अपने दिग्गजों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, उससे सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि अपने दिग्गजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

शाह ने मई में होने वाले चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' के तहत बेंगलुरु के पास बीदर और देवनहल्ली के जिला मुख्यालयों में 2 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आपको यह तय करना होगा कि आप एफडीआई-हितैषी भाजपा को वोट देना चाहते हैं या कांग्रेस और जद (एस) को वोट देना चाहते हैं, जो भ्रष्टाचार में नंबर एक हैं।

शाह ने पूछा, क्या आप भाजपा को चाहते हैं, जिसने कर्नाटक को उड्डयन और अंतरिक्ष क्षेत्र में नंबर एक बनाया या कांग्रेस एवं जद (एस) को, जो अपने परिवार के हितों को पहले स्थान पर रखते हैं?
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

भागलपुर में भीड़ केे हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल, बिहार में 5 दिन में तीसरा हमला

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू

LIVE: एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी, सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

महाराणा प्रताप के वशंज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ के पूर्व राज परिवार से क्या था कनेक्शन?

ट्रंप के आदेश पर यमन पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, 18 लोगों की मौत

अगला लेख