Biodata Maker

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- 'युवा देश की गौरवशाली संपत्ति हैं'

Webdunia
रविवार, 8 जनवरी 2023 (17:51 IST)
इंदौर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को प्रवासी भारतीयों से भारत में नवाचार और निवेश करने की अपील की। ठाकुर ने कहा कि युवा देश की गौरवशाली संपत्ति हैं। तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत 2022 में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। वह उस देश से आगे निकल गया, जिसने 200 वर्षों तक उस पर शासन किया।
 
ऑस्ट्रेलियाई सांसद जेनेटा मैस्करेनहास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इसमें हिस्सा लिया।
 
सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने युवा भारतीय प्रवासियों से ‘भारत में नवाचार, निवेश और विचारों को आरंभ करने’ का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बीते साल भारत स्टार्ट-अप के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया। उस समय जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही थी, तब भारतीय युवाओं ने स्टार्ट-अप शुरू करने का अवसर देखा।
 
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन वर्ष 2019 के बाद पहली बार ऑफलाइन स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। 2021 में पिछला प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कोविड-19 महामारी के चलते ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
 
सम्मेलन के 17वें संस्करण का विषय ‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ निर्धारित किया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 70 देशों में बसे 3,500 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने इस सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि, जबकि सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि होंगे।
 
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करने के साथ इस सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मोदी का 'Skin Care Routine'? महिला क्रिकेट टीम का मजेदार सवाल, जानिए, खुद पीएम ने क्या कहा [VIDEO]

बिहार में पहले चरण की वोटिंग में पोलिंग बूथों पर महिला और युवा वोटर्स की उमड़ी भीड़, बड़ा सवाल मुफ्त का दांव बनेगा गेमचेंजर?

अगला लेख