Hanuman Chalisa

उन्नाव : पीड़िता की बहन से बोले एसपी, यहां खड़े होकर फिल्म बनवा रही हो

अवनीश कुमार
रविवार, 8 दिसंबर 2019 (13:35 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में इस समय न्याय की गुहार लगाते-लगाते जिंदगी की जंग हार चुकी बलात्कार पीड़िता के साथ पूरा गांव एकजुट होकर खड़ा है। पीड़िता की मौत की खबर के बाद से परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा गांव चल रहा है। परिजनों के आंसू के साथ हर एक ग्रामीण की आंखों में आंसू है। सरकार के प्रति गुस्सा है तो पुलिस के प्रति नफरत है, लेकिन फिर भी न्याय की आस लगाए बैठे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने अपना आपा खो दिया जब उन्नाव के एसपी साहब ने मृतक पीड़िता की बहन से कहा कि अंदर चलो लेकिन जब उसने अंदर जाने से मना कर दिया तो गुस्से में बोले- क्या यहां खड़े होकर फिल्म बनवा रही हो।
 
इससे ग्रामीण गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने कहा- अरे शर्म करो कप्तान साहब परिजनों की नाराजगी जायज है। उनके घर का चिराग बुझ गया है। वे अगर कुछ मांग कर रहे हैं तो वह भी जायज है। गांववाले यहीं नहीं रुके। उन्होंने गुस्से में कहा कि हमारे गांव की बेटी की मौत का जिम्मेदार जितने वह आरोपी जिन्होंने उसे मौत की नींद सुलाया हैं तो उतना ही आप सब लोग हो।
 
समय रहते न्याय मिल जाता तो शायद आरोपी जेल के अंदर होते और आज गांव की बिटिया जीवित होती। देर रात सब आने के बाद मृतक पीड़िता के परिजन सुबह मृतक पीड़िता का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन देर रात दिल्ली से उन्नाव पहुंची मृतक पीड़िता की बड़ी बहन ने आज सुबह अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और सरकार के सामने 3 शर्तें रख दी। इसकी जानकारी जैसे ही प्रशासन को हुई।
 
ALSO READ: उन्नाव : परिजनों ने बलात्कार पीड़िता के अंतिम संस्कार से किया इंकार, रखीं 3 शर्तें
 
उन्नाव के जिलाधिकारी के साथ एसपी उन्नाव भी पहुंचे। मृतक पीड़िता की बड़ी बहन को समझाने का प्रयास एसपी उन्नाव कर रहे थे, इसी बीच मृतक पीड़िता की बड़ी बहन बार-बार अपनी तीन शर्तें पूरी करने की बात कह रही थी तो मौके पर मौजूद उन्नाव के एसपी ने कहा आइए अंदर चल कर बात करते हैं तो मृतक पीड़िता की बड़ी बहन ने अंदर चलकर बात करने से इनकार करते हुए कहा कि जो भी बात करनी है मीडिया के सामने करिए।
 
बस फिर क्या था एसपी उन्नाव का पारा चढ़ गया और गुस्से में कह गए कि यहां खड़े होकर फिल्म बनवा रही हो। एसपी का इतना कहते ही मौके पर मौजूद जिलाधिकारी भी नाराज होने लगे और मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर दिया।
 
कई बार मौके पर मौजूद पत्रकारों से चिल्ला-चिल्लाकर बोलने लगे। ये सब देख मृतक पीड़िता की बहन के साथ मौजूद ग्रामीणों ने भी आपा खो दिया और कहने लगे शर्म करो एसपी साहब एक घर का चिराग बुझ गया है और आप चिल्ला रहे हो। माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद एसपी व जिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आने की बात कहते हुए किनारा कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख