Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की, अब 10 अक्टूबर को होगी परीक्षा

Advertiesment
हमें फॉलो करें UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की, अब 10 अक्टूबर को होगी परीक्षा
, गुरुवार, 13 मई 2021 (15:09 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर जून में होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा गुरुवार को स्थगित कर दी। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी।
 
आयोग हर साल 3 चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में सिविल सेवा परीक्षा कराता है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी चुने जाते हैं।
 
यूपीएससी ने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है जो 27 जून 2021 को होनी थी। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ground Report : कश्मीर में कोई मदद करने को सड़क पर, तो कोई दर्द देने को उतरा