Hanuman Chalisa

US Visa : वीजा विशेष सुविधा है अधिकार नहीं, जानिए अमेरिकी दूतावास ने क्यों कहा ऐसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 जून 2025 (20:45 IST)
US Visa News : स्थानीय अमेरिकी दूतावास ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी वीजा ‘एक विशेष सुविधा है, अधिकार नहीं’, वीजा जारी होने के बाद (भी) इसकी जांच बंद नहीं होती और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी इसे (वीजा को) रद्द कर सकते हैं। बयान में यह भी कहा कि छात्र या आगंतुक वीजा पर रहते हुए अवैध मादक पदार्थों का इस्तेमाल या किसी भी अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया जाना संबंधित व्यक्ति को भविष्य में भी अमेरिकी वीजा हासिल करने से वंचित कर सकता है। यह बयान हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में ट्रंप प्रशासन की ओर से की गई आव्रजन कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है।
 
अमेरिकी दूतावास ने एक संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि छात्र या आगंतुक वीजा पर रहते हुए अवैध मादक पदार्थों का इस्तेमाल या किसी भी अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया जाना संबंधित व्यक्ति को भविष्य में भी अमेरिकी वीजा हासिल करने से वंचित कर सकता है। यह बयान दूतावास के ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया गया।
ALSO READ: मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा, वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहने का है मामला
यह बयान हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में ट्रंप प्रशासन की ओर से की गई आव्रजन कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है। इसमें कहा गया है, छात्र/आगंतुक वीजा पर रहते हुए अवैध मादक पदार्थों का इस्तेमाल करना या किसी भी अमेरिकी कानून को तोड़ना आपको भविष्य में भी अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य बना सकता है। अमेरिकी वीजा एक विशेष सुविधा है, अधिकार नहीं। वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा 'स्क्रीनिंग' बंद नहीं होती है- और यदि आप कानून तोड़ते हैं तो हम आपका वीजा रद्द कर सकते हैं।
 
यह इस महीने भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी किया गया तीसरा ऐसा बयान है, जिसमें उसने रेखांकित किया है कि अमेरिका में वैध रूप से यात्रा करने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश या वीजा का दुरुपयोग देश (अमेरिका) कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
ALSO READ: भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी
इससे पहले 16 जून को स्थानीय अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका उन लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अमेरिका में अवैध और सामूहिक आव्रजन की सुविधा प्रदान करते हैं। अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीज़ा प्रतिबंध स्थापित किए हैं।
ALSO READ: US Vs China: अमेरिका और चीन में और बढ़ी तकरार, अब चीनी छात्रों के वीजा होंगे रद्द
दूतावास ने 10 जून को भी एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका अपने देश में वैध यात्रियों का स्वागत करना जारी रखेगा, लेकिन वह अवैध प्रवेश और वीजा के दुरुपयोग या अमेरिकी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख