भाजपा सरकार दूसरों को दुख और परेशानी बाटने का काम कर रही है : अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (23:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डॉक्टर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार के ढाई वर्ष तथा केन्द्र सरकार के 5 साल और 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड में परिणाम शून्य के अतिरिक्त कुछ नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के लिए खुशहाली और जीवन में बदलाव लाने के लिए होती है लेकिन भाजपा सरकार तो दूसरों को दुःख और परेशानी बांट रही है। भाजपा में सपना दिखाने की बड़ी ताकत है।भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जमीनी वास्तविकता से उनका कोई लेना देना नहीं है। 
 
देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। विकास दर में गिरावट है लेकिन प्रधानमंत्री जी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का राग अलाप रहे हैं। भारत प्रगति में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा विकास और प्रगति के लिए आवश्यक है कि कानून व्यवस्था ठीक हो पर यहां तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है।
 
आए दिन हत्या, लूट, अपहरण के काण्ड हो रहे हैं। महिलाएं अपमानित हो रही है। बच्चियों तक से दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। समाजवादी सरकार ने जो सुविधाएं दी थीं, भाजपा ने उन्हें रोक दिया।
 
एक्सप्रेस-वे समाजवादियों ने जनता की सुविधा के लिए बनवाया था, इसी ने मेट्रो भी चलवाई। भाजपा राज में दूध का उत्पादन घटा है। समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नंम्बर की व्यवस्था लागू की थी। समाजवादी पेंशन योजना से 55 लाख गरीब महिलाओं को छह हजार रुपए का लाभ मिल रहा था, उसे बंद कर दिया गया। 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने को नए-नए मामले उठा देती है। प्रशासन का रवैया भी ठीक नहीं। सरकार इसमें शामिल है। कांग्रेस और भाजपा भी एक हैं। लोकतंत्र पर भाजपा का भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकभवन से अन्याय नहीं होना चाहिए। वहां जनता के साथ न्याय और विकास पर चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र में शासन बदलता रहता है इसलिए भाजपा को रामपुर में झूठे केस लगाने तथा जौहर विश्वविद्यालय एवं मोहम्मद आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : भोपाल में पीएम मोदी ने बताया, किस तरह भारत की बेटियों ने ध्वस्त की दुश्मनों की चौकियां

शिवलिंग साथ लेकर चलती थीं अहिल्या बाई होलकर, पीएम मोदी ने बताया भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक

मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

LIVE: पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

अगला लेख