Hanuman Chalisa

uttarakhand cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पलक झपकते मलबे में तब्दील हो गया गांव, 10 की मौत, 40 लापता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (16:47 IST)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार हो रही बरसात पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया। 
<

प्रकृति से छेड़ हो रहे हैं जिसके कारण खीर गंगा #उत्तरकाशी का ये नज़ारा बहुत ही भयानक है !

बस ईश्वर से प्रार्थना करिए ज्यादा जनहानि ना हो! Uttarakhand में ऐसा मंजर 2013 में आया था!#cloudburst #dharali #uttarkashi

pic.twitter.com/M1c1VqydSO

— RAHUL SINGH (@RAHULKUMAR705) August 5, 2025 >
10 की मौत, 40 लापता
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 40 लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।
<

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण तबाही #uttarkashi #Uttrakhand #cloudburst pic.twitter.com/sAdhLzkqMQ

— Ankit Malik (@AnkitMa17093100) August 5, 2025 >
पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। पलभर में इसकी भौगोलिक स्थिति बदल गई। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। 
<

#Shocking

Cloud burst in #Tharali Uttarakhand, huge damage & Loss
Pray for #Uttarakhand #Uttarkashi#KheerGanga#CloudBurst #Satyapalmalik #war2 #ShehnaazGill #FarhanAkhtar pic.twitter.com/7kidyMR4OZ

— Sunaina Bhola (@sunaina_bhola) August 5, 2025 >
क्या बोले मुख्यमंत्री 
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।" आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। लोग 01374-222126, 01374-222722 और 9456556431 पर कॉल करके जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इनपुट एजेंसियां  Edited by : Sudhir Sharma
Show comments

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी