Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले और एयर स्ट्राइक के बाद घटी वैष्णोदेवी में श्रद्धालुओं की संख्या

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 1 जून 2019 (17:47 IST)
जम्मू। वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार होती कमी श्राइन बोर्ड के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। हालांकि मई महीने में पिछले साल के मुकाबले डेढ़ लाख श्रद्धालु ज्यादा आए पर अभी भी 5 महीनों का घाटा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

पिछले साल के मुकाबले में इस साल 5 महीनों में आने वालों की कुल संख्या में अभी भी 6 लाख के करीब श्रद्धालुओं की कमी है। इसके बहुतेरे कारण गिनाए जा रहे हैं।
 
इनमें पुलवामा में हुए हमले, पाक कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 के अतिरिक्त लोगों का कुंभ मेले की ओर आकर्षण भी कारणों में गिना जा रहा है।  सवाल अब यह है कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही कमी को पूरा कैसे किया जाए। 
 
अधिकारियों को उम्मीद है कि आज से देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों-कॉलेजों में होने वाली छुट्टियों में भीड़ बढ़ेगी, भीषण गर्मी के चलते पिछले कुछ दिनों से कटड़ा का सूनापन इस उम्मीद को बार बार धराशायी जरूर करता था। 
 
2018 के पहले 5 महीनों में आने वालों ने 33.60 लाख का आंकड़ा पार किया था, लेकिन इस बार यह 27.30 लाख पर आकर टिक गया है। पिछले साल मई महीने में 8.04 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और इस बार यह संख्या मई में बढ़कर 9.5 लाख हो चुकी है।
 
बावजूद इसके चिंता की लकीरें उन व्यापारियों और होटल वालों के चेहरों पर देखी जा सकती हैं जिनकी रोजी-रोटी श्रद्धालुओं से जुड़ी हुई है।
 
जून में क्या यह संख्या कोई रिकॉर्ड तोड़ पाएगी कुछ कहना असंभव है क्योंकि अभी भी कश्मीर में आतंकवाद सिर उठाए खड़ा है और अब आतंकियों के कदम जम्मू संभाग की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जबकि सीमाओं पर बना हुआ तनाव वही है जिसमें सैनिकों व सैनिक साजो-सामान की तैनाती कश्मीर जाने वालों के कदमों को भी रोक रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख