जेएनयू की नई वीसी पर बोले वरुण गांधी, युवाओं के भविष्य को पहुंचेगा नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (15:12 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जेएनयू की कुलपति (वीसी) के रूप में शांतिश्री धूलिपुडी पंडित की नियुक्ति की मंगलवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की औसत दर्जे की नियुक्तियां हमारी मानव पूंजी और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाती हैं।
 
वरुण ने पदभार संभालने के बाद पंडित द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति को ट्विटर पर साझा किया और कहा कि यह निरक्षरता का प्रदर्शन है। भाजपा सांसद ने कहा कि जेएनयू की नई वीसी की यह प्रेस विज्ञप्ति 'निरक्षरता' का प्रदर्शन है जिसमें व्याकरण संबंधी अशुद्धियों की भरमार है। इस तरह की औसत दर्जे की नियुक्तियां हमारी मानव पूंजी और हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं।
 
केंद्र सरकार ने 59 वर्षीय पंडित को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की नई कुलपति नियुक्त किया है जिससे वे इस विश्वविद्यालय में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गई हैं। पंडित जेएनयू की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने यहां से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल के साथ-साथ पीएचडी की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ में अचानक उमड़ी शाही स्नान जैसी भीड़, 8 से 10 घंटे का जाम, 28 दिनों में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

Manipur के CM बीरेन सिंह के इस्‍तीफे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- देर से उठाया कदम, लोगों को मोदी के दौरे का इंतजार

निर्वासित भारतीयों के साथ अमेरिका के व्यवहार पर मनोहर लाल खट्टर ने दिया यह बयान

'लाडकी बहिन' के लाभार्थियों की घटी संख्या, अपात्रों से नहीं लिए जाएंगे पैसे वापस

अगला लेख