भारत में बने वेंटिलेटर्स का होगा निर्यात, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की कम संख्या को देखते हुए स्वदेश निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को कोविड-19 को लेकर गठित मंत्रिमंडल समूह ने अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बताया कि मंत्रालय ने इस संदर्भ में मंत्रिमंडल समूह के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय के बाबत विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) को सूचना दे दी गई है। डीजीएफटी अब स्वदेश निर्मित वेंटिलेटर निर्यात सुनिश्चित करने की दिशा में जरुरी कदम उठाएंगे।

देश में कोरोना मृत्युदर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना मृत्यु दर आज 2.15 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 31 जुलाई तक कुल सक्रिय मामलों में से मात्र 0.22 प्रतिशत कोरोना संक्रमित वेंटिलेटर पर थे। देश में वेंटिलेटर का विनिर्माण तेजी से हो रहा है।

देशभर में 20 से अधिक कंपनियां वेंटिलेटर बना रही हैं। गत 24 मार्च को वेंटिलेटर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, ताकि देश में कोरोना मरीजों का समुचित उपचार हो पाए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख