डॉक्टर को इलाज के बहाने बुलाया, पकड़ के करा दी शादी

Webdunia
गुरुवार, 16 जून 2022 (11:07 IST)
Photo - Twitter
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कर दी गई। लड़की के परिवारवालों ने बीमार जानवर की जांच के बहाने पशु चिकित्सक को घर बुलाया और उसका अपहरण कर लिया।  
 
पशु चिकित्सक के पिता ने इस बात की शिकायत लिखित रूप में पुलिस से की। चिकित्सक के पिता का कहना है कि एक बीमार जानवर की जांच के लिए मेरे बेटे को दोपहर करीब 12 बजे बुलाया गया, जिसके बाद 3 लोगों ने उसका  अपहरण कर लिया। हमे जैसे ही इस बात की जानकारी लगी, हम फौरन पुलिस के पास गए।
 
बेगूसराय के एसपी का कहना है कि हमने थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
नशे का सेवन करवाकर हुई शादी:
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की वेशभूषा में बैठा हुआ दूल्हा रस्मों को रोकना की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया है कि मंडप में बैठे उनके बेटे का उतरा हुआ चेहरा इस बात का सबूत है कि उसके साथ मारपीट भी हुई है। उसे जबरन नशे का सेवन करवा के मंडप में बैठाया गया है। 
<

Father of Veterinarian Satyam Jha has lodged an FIR of abduction of his son for the purpose of wedding.

This “Pakadwa Shadi” Forceful marriage through abduction used to be a norm during Jangal Raj of Lalu.

Nitish ji must act vigilantly and act fast.

pic.twitter.com/soEJSBri5I

— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) June 14, 2022 >
ये पहला मामला नहीं है: 
गौरतलब है कि बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में इस तरह के विवाह को 'पकड़वा विवाह' कहा जाता है, जिसमें युवा अविवाहित पुरुषों की शादी जबरन बंदूक की नोक पर करवाई जाती है। ज्यादातर अपहरण आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम लड़कों का किया जाता है। कुछ साल पहले ऐसी ही एक घटना पटना से सामने आई थी, जहां के पंडारक गांव के 29 वर्षीय इंजीनियर विनोद कुमार का अपहरण कर उसकी जबरन शादी करा दी गई थी। विनोद कुमार एक सरकारी स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।  
 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख