सत्येंद्र जैन पर फिर वीडियो अटैक, भाजपा का सवाल- जेल में हैं या रिसार्ट में छुट्टी पर

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (09:23 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला करते हुए बुधवार को एक बार फिर वीडियो जारी किया। तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से जारी इस वीडियो में दावा किया गया कि सत्येंद्र जैन को जेल में अच्छा खाना मिल रहा है। 
 
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने बुधवार सुबह सत्येंद्र जैन का जेल में खाना खाते हुए यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने साथ में ट्वीट कर कहा, 'मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी से मालिश करने और उसे फिजियोथेरेपिस्ट कहने के बाद, सत्येंद्र जैन को शानदार भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है! परिचारक उसे भोजन परोसते हैं जैसे कि वह छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हो! केजरीवाल जी ने सुनिश्चित किया कि हवालाबाज को वीवीआईपी मजा मिले न कि सजा!
 
 
उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ में सजा काट रहे हैं। हाल ही में उनका जेल में मसाज का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है।
 
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में जेल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि मसाज देने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि रेप का दोषी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Elections 2025 : दिल्ली में 70 सीटों पर वोटिंग आज, 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

स्वीडन के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 की मौत

बच्चों को खिलाई टॉफी, लोगों के बीच खिलखिलाकर हंसे, सीएम मोहन यादव के इस अंदाज पर आपको नहीं होगा यकीन

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला

पटोले बोले, महायुति सरकार न केवल भ्रष्ट बल्कि उसमें शामिल हैं अपराधी लोग

अगला लेख