Hanuman Chalisa

भगोड़े विजय माल्या पर कसा शिकंजा, प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन की मंजूरी

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (08:09 IST)
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता जा रहा है। भारतीय एजेंसियां जल्द ही माल्या पर शिकंजा कस लेंगी। इस बीच ब्रिटेन ने भारत को जानकारी दी है कि उसके गृह मंत्री ने माल्या के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध को सत्यापित किया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, 'ब्रिटिश गृह विभाग ने 21 फरवरी को जानकारी दी कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत के अनुरोध को उनके मंत्री ने सत्यापित किया है और इसे वारंट जारी करने के मुद्दे पर विचार हेतु जिला न्यायाधीश के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत भेजा गया है।'
 
यह घटनाक्रम नौ हजार करोड़ रुपए से अधिक की ऋण चूक के लिए भारत में वांछित भगोड़े कारोबारी का प्रत्यर्पण हासिल करने की दिशा में अगला कदम है। बागले ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार माल्या के संबंध में औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध आठ फरवरी को यहां ब्रिटिश उच्चायोग को सौंपा गया था।
 
अनुरोध सौंपते हुए भारत ने कहा था कि उसका माल्या के खिलाफ 'वैध' मामला है। भारत ने कहा कि अगर प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार किया जाता है तो यह 'हमारी चिंताओं के प्रति ब्रिटेन की संवेदनशीलता' को दिखाएगा।
 
इससे पहले इस साल जनवरी में सीबीआई की एक अदालत ने 720 करोड़ रुपए के आईडीबीआई बैंक ऋण चूक मामले में माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। माल्या दो मार्च 2016 को देश छोड़कर भाग गया था। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख