लंदन में विजय माल्या की प्रत्यर्पण की सभी औपचारिकताएं पूरीं, कभी भी लाया जा सकता है भारत

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (00:02 IST)
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का कभी भी भारत लाया जा सकता है। मीडिया खबरों के अनुसार लंदन में प्रत्यर्पण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ब्रिटेन की अदालत में माल्या सभी कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर चुका है। हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

माल्या 9 हजार करोड़ रुपए के लोन घोटाले में आरोपी है। एसबीआई सहित 17 बैंकों से यह लोन लिया गया था। भारतीय एजेंसियों का शिकंजा कसने के बाद माल्या ने कई बार बैंकों का पैसा लौटाने की भी पेशकश की है। 14 मई को ब्रिटेन में सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

किंगफिशर एयरलाइंस का मालिक विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर विदेश भाग गया था। पिछले कुछ सालों से विजय माल्या ब्रिटेन में ही बसा हुआ है और उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई को लेकर भारतीय जांच एजेंसिया काम कर रही थीं। भारतीय एजेंसियों ने ब्रिटेन की कोर्ट से माल्या के प्रत्यर्पण के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Live Update: दुर्गा विसर्जन के दौरान 2 दर्दनाक हादसों में 22 की मौत

खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, 11 की लोगों की मौत

Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिर बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Live: देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन हुआ

कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर क्या कहा?

अगला लेख