दिल्ली शराब नीति मामले में पहली गिरफ्तारी, CBI ने आरोपी विजय नायर को किया अरेस्ट

Webdunia
मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (21:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में आबकारी नीति के कथित घोटाला मामले में मंगलवार को कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। अधिकारियों ने बताया कि काफी समय तक विदेश में रहे नायर को मंगलवार को एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
 
विजय नायर की गिरफ्तारी पर 'आप' की सफाई भी आई है। आप प्रवक्ता अक्षय मराठे ने कहा कि विजय नायर कुछ सालों के लिए आप के संचार प्रभारी थे। वे बोले कि उनको फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। मराठे ने दावा किया कि यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध है, क्योंकि नायर गुजरात चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रहे थे।
 
सूत्रों ने बताया कि नायर को राष्ट्रीय राजधानी में शराब के ठेकों के लाइसेंस के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में गुटबंदी तथा षड्‍यंत्र में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सिसोदिया के सहायक अर्जुन पांडे ने नायर की ओर से शराब कारोबारी समीर महेंद्रु से करीब 2 से 4 करोड़ रुपए नकद लिए थे। नायर मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ओनली मच लाउडर' के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख