ट्रंप के रंग में रंगा गुजरात, विजय रुपाणी ने ट्वीट किया वीडियो

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (17:02 IST)
अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्धारित अहमदाबाद यात्रा से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा जब ट्रंप यहां एक क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
 
वीडियो को राज्य सरकार द्वारा गुजराती 'वॉयस ओवर' के साथ तैयार किया गया है। इस वीडियो को मुख्यमंत्री रूपाणी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का यहां शहर के मोटेरा क्षेत्र में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को 'नमस्ते ट्रंप' में संबोधन देना निर्धारित है। इस कार्यक्रम में 1.10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
रूपाणी द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में कहा गया है, 'विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा। गुजरात व्हाइट हाउस (अमेरिका में) से विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम तक की इस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बनेगा। इससे अमेरिका-भारत के संबंध मजबूत होंगे।'
 
वीडियो में हाउडी मोदी कार्यक्रम के समय की प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की तस्वीरें भी हैं जिसका आयोजन गत वर्ष अमेरिका में ह्यूस्टन में हुआ था।
 
वीडियो में कहा गया, 'डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद आने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उनके साथ होंगे। मजबूत नेतृत्व, मजबूत लोकतंत्र।'
 
कार्यक्रम के अनुसार मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद हवाई अड्डे से क्रिकेट स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोडशो करेंगे। वे स्टेडियम जाने के रास्ते में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम भी जाएंगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख