राम नवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वड़ोदरा में शोभायात्रा पर पथराव

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (15:33 IST)
फाइल फोटो 
राम नवमी पर गुजरात के वड़ोदरा में निकाली जा रही शोभायात्रा पर गुरुरवार पथराव किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। हिंसा की खबर आते ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है तो वहीं पुलिस कुछ लोगों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वड़ोदरा के फतेपुर गराना में रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही एक शोभायात्रा जैसे ही इलाके की एक मस्जिद के पास पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से अफरातफरी मच गई और माहौल गर्मा गया। इस हिंसा के बाद इलाके से भारी भीड़ जमा होने लगी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया है, जबकि कुछ लोगों की तलाश की जा रही है।

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुस्तैदी के बाद स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हिंसा में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद पुलिस ने शोभायात्रा में घायल लोगों को घर भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

LIVE: पीएम मोदी बोले, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

अगला लेख