मनी लांड्रिंग मामले में वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी को मिली जमानत

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 7 करोड़ रुपए के धनशोधन मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और 3 अन्य को गुरुवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को राहत दी।

पिछली सुनवाई में दोनों के खिलाफ सम्मन जारी किए गए थे जिसके जवाब में वे अदालत में पेश हुए। अदालत ने अन्य आरोपी प्रेम राज और लवन कुमार रोच के अलावा यूनिवर्सल एप्पल एसोसिएट के मालिक चुन्नीलाल चौहान को भी जमानत दी।

सभी आरोपियों को 50,000 रुपए के निजी मुचलके और इतने की ही जमानत राशि पर राहत दी गई। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से वकील नितेश राणा ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत की मांग की।

बहरहाल, अदालत ने यह कहते हुए उन्हें जमानत दे दी कि ईडी ने पूछताछ के दौरान उन्हें  गिरफ्तार नहीं किया था। अदालत ने 12 फरवरी को आरोपियों के लिए समन जारी किए थे और कहा था कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

अगला लेख