Festival Posters

वोटर अधिकार यात्रा : कांस्टेबल को लगी टक्कर, राहुल गांधी के ड्राइवर के खिलाफ केस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (15:44 IST)
Rahul Gandhi Voter adhikar yatra : बिहार के नवादा जिले में 2 दिन पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस कांस्टेबल मंगलवार को गांधी के वाहन के सामने उस दौरान गिर गया था, जब कांग्रेस सांसद यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक से गुजर रहे थे।
 
नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने बताया कि हां, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी। धीमान ने पहले कहा था कि कांस्टेबल काफिले में एक वाहन के सामने गिर गया जिससे वाहन उनके पैरों से थोड़ा सा टकरा गया और उन्हें चोटें आईं।
 
भाजपा ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी को वाहन ने कुचल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और गांधी को अपने समर्थकों से घायल पुलिसकर्मी को उनकी खुली जीप में लाने के लिए कहते देखा जा सकता है।
 
कांस्टेबल को पानी पिलाने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने उन्हें अपने वाहन में बैठाया और वाहन आगे की ओर बढ़ गया।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

अगला लेख