कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, BJP की येदियुरप्पा सरकार की किस्मत दांव पर

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (07:52 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों में से कम से कम 6 सीटें जीतने की आवश्यकता है। हालांकि अब भी मास्की और आरआर नगर सीटें खाली रहेंगी।
ALSO READ: भाजपा के हाथ से निकल सकता है कर्नाटक का 'किला', ‘गुड न्यूज’ के इंतजार में विपक्ष ?
ये उपचुनाव 17 विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद हो रहे हैं। इन विधायकों में कांग्रेस और जद (एस) के बागी नेता शामिल थे। इन विधायकों की बगावत के चलते जुलाई में एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद (एस) सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था।
 
वर्तमान विधानसभा में बीजेपी के पास 105 (एक निर्दलीय सहित), कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। बसपा का भी एक विधायक है। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और स्पीकर हैं।
 
अयोग्य करार दिए गए 13 विधायकों को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद पिछले महीने वे भाजपा में शामिल हो गए थे। सीटों के समीकरण की बात करें तो गुरुवार को जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें 12 पर कांग्रेस और 3 पर जद (एस) के पास हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

UP : बुलंदशहर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत, ट्रक चालक हुआ फरार

झारखंड में गिरी आकाशीय बिजली, 3 छात्राओं समेत 4 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बस से टकराई एंबुलेंस, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

भारत पर लगे 50% US टैरिफ पर बोला चीन, चुप्पी केवल धमकाने वालों को बढ़ावा देती है

शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव, बोले- उम्मीद है जल्द ही कोई हमारे रॉकेट से यात्रा करेगा

अगला लेख