वक्फ संशोधन कानून विवाद : कानून लागू होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक कब क्या हुआ?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (14:32 IST)
Waqf ACT : नए वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के पारित होने के बाद कई लोगों ने इसे चुनौती दी और सुप्रीम द्वारा इसके कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों पर रोक लगाने के बाद, यह कानूनी लड़ाई एक दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। जानिए कानून के लागू होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक कब क्या हुआ? ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वक्फ संशोधन कानून के 3 संशोधन पर रोक, कलेक्टर नहीं करेंगे फैसला
 
*3 अप्रैल: लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया।
*4 अप्रैल: राज्यसभा ने भी उक्त विधेयक पारित किया।
*5 अप्रैल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक को मंजूरी दी।
*5 अप्रैल: आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान ने विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। कई अन्य लोगों ने भी सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। असदुद्दीन ओवैसी, मोहम्मद जावेद, AIMPLB ने भी शीर्ष अदालत का रुख किया।
*17 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई की। सरकार द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि इस बीच ‘उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ’ या ‘दस्तावेज द्वारा वक्फ’ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा, पीठ ने केंद्र को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।
*25 अप्रैल: केंद्र ने याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध किया और कहा कि कानून पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती।
*29 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने कानून के खिलाफ नई याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया।
*5 मई: तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले पर उनके उत्तराधिकारी न्यायमूर्ति बी. आर. गवई 15 मई को सुनवाई करेंगे।
*15 मई: प्रधान न्यायाधीश गवई ने अंतरिम राहत के मुद्दे पर सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख तय की।
*20-22 मई: शीर्ष अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रखा।
*15 सितंबर: प्रधान न्यायाधीश गवई की अगुवाई वाली पीठ ने अंतरिम आदेश पारित किया। 3 प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाते हुए शीर्ष अदालत ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इसके पक्ष में संवैधानिकता की पूर्व धारणा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं इंदौर का लाल बाग हूं, इस शोर और मेले- ठेलों में मुझे ढूंढो, अगर मैं यहां मिल जाऊं

चैतन्यानंद की एक और करतूत का खुलासा, इस तरह फंसाता था लड़कियों को जाल में

चापलूस शहबाज, ट्रंप को बताया शांति पुरुष, डोनाल्ड ने शरीफ को बताया महान नेता

लड़ाकू विमान मिग-21 की हुई विदाई, आखिरी बार भरी उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने बताया 'राष्ट्रीय गौरव'

बेंगलुरु में हिंदी दिवस कार्यक्रम का विरोध, कन्नड़ संगठन के 41 सदस्य गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा से महाराष्‍ट्र तक IMD का अलर्ट

LIVE: विक्टिम कार्ड खेलने पर भारत की पाकिस्तान को लताड़, आतंकवाद पर किया बेनकाब

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान क्या झारसुगुड़ा में होगी भारी बारिश, IMD ने दिया बड़ा बयान

किसान के सवाल पर भड़के अजित पवार, कहा इसे ही CM बना दो, हम तो यहां कंचे खेलने आए हैं

कौन हैं पेटल गहलोत जिन्होंने UN में पाकिस्तान को धोया

अगला लेख