dipawali

दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान के ऊपर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (23:53 IST)
Yamuna water level: राष्ट्रीय राजधानी में यमुना (Yamuna) का जलस्तर शुक्रवार को एक बार फिर 205.33 मीटर के खतरे के निशान (danger mark) को पार कर गया। इससे बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के प्रयासों में देरी हुई। आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.34 मीटर तक पहुंच गया तथा रात 11 बजे तक इसके 205.45 तक पहुंचने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले 2-3 दिनों में जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।
 
पिछले 8 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मंगलवार की रात 8 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। यह बुधवार सुबह 5 बजे घटकर 205.22 मीटर रह गया जिसके बाद जलस्तर में फिर से वृद्धि होने लगी और यह खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया

मेलोनी इटली में करेंगी बुर्का को बैन, उल्‍लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

ट्रंप को बड़ा झटका, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

एनीमिया के खिलाफ 9 लाख बेटियों ने जीती जंग, पेश की मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

शी जिनपिंग से क्यों मिलना नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप, फिर बढ़ेगा टैरिफ वॉर

नो नोबेल, क्या अब नॉर्वे की सरकार से बदला लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति को थोड़ी राहत, मारिया मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया नोबेल पुरस्कार

कभी सोचा नहीं था इतनी बदल जाएगी रामनगरी अयोध्या, दुनियाभर से लोग आ रहे हैं, और क्या चाहिए

गरीबों का दिवाली से पहले घर का सपना साकार, योगी ने सौंपी 160 परिवारों को चाबियां

अगला लेख