Hanuman Chalisa

भारत में 5 साल में 63 फीसदी बढ़ जाएंगे अति धनाढ्य

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (23:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में अति धनवानों (UHNWI) की संख्या अगले 5 साल के दौरान 63 प्रतिशत बढ़कर 11 हजार 198 पर पहुंच जाने का अनुमान है। यह दुनिया में दूसरी सबसे तेज वृद्धि होगी। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अति धनवान में वे लोग गिने जाते हैं, जिनकी संपदा 3 करोड़ डॉलर या उससे अधिक है।
 
नाइट फ्रैंक की वेल्थ (धन-संपत्ति) रिपोर्ट-2021 के अनुसार, दुनिया भर के यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या 2020-25 के बीच 27 प्रतिशत बढ़कर 663,483 होने की उम्मीद है। अभी वैश्विक स्तर पर इनकी संख्या 5,21,653 है। इनमें से 6,884 अति धनाढ्य भारत में हैं।
 
नाइट फ्रैंक ने बयान में कहा कि 2025 तक भारत में अत्यधिक अमीरों की संख्या में 63 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या 2025 तक 43 प्रतिशत बढ़कर 162 पर पहुंचने का अनुमान है। 2020 में यह संख्या 113 थी। यह वैश्विक वृद्धि के 24 प्रतिशत और एशिया के 38 प्रतिशत के औसत से अधिक है।
 
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि एशिया में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या में सबसे अधिक 39 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा अमीर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी इंडोनेशिया (67 प्रतिशत) और उसके बाद भारत (63 प्रतिशत) में होगी।
 
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल का कहना है कि महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियां नए स्‍तर पर जा रही हैं, ऐसे में भारत अगले कुछ साल के दौरान 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले क्लब में अपनी जगह बना सकता है। भारत अपनी आर्थिक तरक्की के दम पर एशिया की सुपरपॉवर बन सकता है।
 
बैजल ने कहा कि आर्थिक अवसरों की मदद से संपत्ति निर्माण के आकर्षक मौके मिलेंगे जिसकी सहायता से भारत में अमीरों के क्लब में नए लोगों का प्रवेश होगा।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मुंबई में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या सबसे अधिक 920 होगी। उसके बाद 375 के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर रहेगी। बेंगलुरु में 238 अत्यधिक अमीरों का घर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

अगला लेख