Hanuman Chalisa

Weather Prediction : फिर बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन बारिश और ओले गिरने के आसार

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (11:20 IST)
आज पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज के अलावा शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी फिर से करवट ले सकता है। इस बीच 3 दिन तक हल्की बारिश व ओले गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में 2500 मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा। हालांकि सोमवार से मौसम साफ रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज सुबह से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। राजस्थान के उत्तरी जिलों और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में कल दोपहर से गरज के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है।

29 फरवरी की सुबह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है तथा 1 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में भी बारिश देखने को मिलेगी। 1 मार्च से बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों से कम होना शुरू हो जाएंगी, जबकि दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर 1 मार्च को भी बारिश जारी रह सकती है।

2 मार्च से समूचे उत्तर-पश्चिम भारत से मौसम साफ होने लगेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इसी दौरान बारिश शुरू हो जाएगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 मार्च तक रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

अगला लेख