Weather Prediction: कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, मध्यभारत में बढ़ेगी गर्मी

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (08:02 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ों पर अपना असर दिख रहा है। कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला हुआ है तथा यह सिस्टम अभी भी कश्मीर के पास है। इसके प्रभाव से बना सर्कुलेशन उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर है।
ALSO READ: Weather Predict: उत्तरी भारत में कड़ाके की सर्दी जारी, मध्यभारत में मौसम शुष्क रहेगा
कश्मीर, लद्दाख में मौसम बदला : जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बदला हुआ है तथा यह सिस्टम अभी भी कश्मीर के पास है। इसके प्रभाव से बना सर्कुलेशन उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर है।
 
इस सर्कुलेशन के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बर्फबारी देखने को मिलेगी। लद्दाख में कुछ स्थानों पर जबकि हिमाचल में 1-2 स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी शुष्क मौसम के बीच दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी।
मध्यप्रदेश में चलेंगी गर्म हवाएं : पश्चिमी मध्यप्रदेश में विदर्भ पर बना विपरीत चक्रवात पहुंचा है। समूचे मध्यभारत में आर्द्र और गर्म हवाएं चलेंगी जिससे यहां सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात और महाराष्ट्र में दिन व रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। सूरत, गांधीनगर, मुंबई, अहमदनगर जैसे जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।
 
पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सामान्य से दिन और रात के तापमान नीचे बने हुए हैं। न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम चल रहा है।
 
तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान : अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में अनुमान है कि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। असम पर सर्कुलेशन बना है। इस सिस्टम से पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों और पूर्वी राज्यों में सभी जगहों पर मौसम साफ हो सकता है।
 
पूर्वी हवाएं दक्षिण भारत में आर्द्रता लेकर आ रही हैं जिससे तमिलनाडु के तटीय शहरों में हल्की वर्षा जारी होनेकी संभावना है जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क बना रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 17 की मौत

भारत पाकिस्तान में सीजफायर जारी, आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

अगला लेख