Weather update : सर्दी से अभी नहीं राहत, उत्तर भारत में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Webdunia
सोमवार, 24 जनवरी 2022 (08:31 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

बारिश की गतिविधियों के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबुक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और दक्षिण कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख