Hanuman Chalisa

यूपी-उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा है आज का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 अगस्त 2024 (07:43 IST)
weather update : देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। उत्तरखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत 22 राज्यों में मौसम विभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 135 सड़कें बंद हो गई हैं। 
 
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई तथा भूस्खलन एवं अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में 135 सड़कें बंद रहीं। लाहौल एवं स्पीति, चंबा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण नुकसान की खबरें हैं। लाहौल और स्पीति पुलिस ने लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने और जाहलमान नाले को पार न करने की सलाह जारी की है।
 
मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के बाढ़ की चेतावनी भी जारी किया है। तेज हवाओं और निचले इलाकों में जलभराव के कारण बागानों, खड़ी फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई है।

ओडिशा में बिजली गिरने से 2 की मौत : ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ सोरो थानाक्षेत्र के रैपिताम्बर गांव में जब ये लोग खेत में काम कर रहे थे तब वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
 
दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश : राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित और जगह-जगह जलभराव हो गया। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले राजमार्ग रोहतक रोड पर बारिश के कारण भारी जाम लग गया। फतेह सिंह मार्ग, ओल्ड ककरोला रोड, श्याम विहार चौक के पास नजफगढ़ और नजफगढ़-नांगलोई रोड पर भी गड्ढों और पानी जमा होने के कारण यातायात बाधित रहा।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
 
 
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तरी जिलों - पलक्कड़ और मलप्पुरम- में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इडुक्की, कोझिकोड और वायनाड जिलों में भी आज भारी वर्षा होने का अनुमान है। पथनमथिट्टा व इडुक्की में 12 और 13 अगस्त को जबकि पलक्कड़ व मलप्पुरम में 13 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी बारिश होने से है।
 
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर के सातों राज्यों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Edited by : Nrapendra Gutpa 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख