Weather Update : कश्मीर को शीतलहर से राहत, आज देश में कहां कैसा है मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (08:31 IST)
11 February weather update : कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को शीतलहर चली तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में कोहरे का असर दिखाई दिया। हालांकि शीतलहर और कोहरे का कहर अब कम होता दिखाई दे रहा है। ओडिशा में हल्की बारिश हुई। जानिए देश में कहां कैसा है मौसम?
 
कश्मीर में शीतलहर से राहत : कश्मीर के लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है लेकिन शनिवार को भी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री नीचे रहा।
 
राजस्थान को मिलेगी ठंड से राहत : राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी है, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं शीतलहर दर्ज की गई तो पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं कोल्ड डे दर्ज किया गया।
 
इस दौरान करौली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, फतेहपुर में 4 डिग्री, पिलानी और सीकर में 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.8 डिग्री, चूरू में 5.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इसके अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना काफी कम है। आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

कैसा है दिल्ली का मौसम : दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। इसके साथ ही, आर्द्रता 97 फीसदी से 51 फीसदी रही।
 
मौसम विभाग ने रविवार सुबह धुंध रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
 
इन राज्यों में बारिश : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक प्रतिचक्रवात आर्द्र हवाओं को पूर्वी भारत की ओर धकेलेगा। इससे 13 फरवरी से उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान 10 फरवरी को उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 10 से 14 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश संभव है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

इंदौर से लेकर कोलंबो तक, जानिए कहां कहां होंगे ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले

BSE का नया APP बनेगा आपका दोस्त, Free मिलेगी investment की ट्रेंनिंग

Realme C73 5G लॉन्च, सस्ती कीमत में महंगे फोन के फीचर्स

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को हैं उत्सुक, जानिए थाईलैंड की रामायण 'रामकियेन' के बारे में

अगला लेख