suvichar

मौसम अपडेट : 5 राज्यों में गर्मी का कहर जारी, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (09:02 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों में गुरुवार को भी गर्मी का कहर जारी है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। वहीं दक्षिण अरब सागर और आस पास के क्षेत्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटे में आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। इससे सात राज्यों में भारी बारिश के आसार है। 
 
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बहुत तेज तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने के आसार हैं।
 
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटकवर्ती इलाके, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक , केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली में चलेगी धूलभरी आंधी : दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर गुजरात और कच्छ के एक या दो हिस्सों में गर्म हवा चल सकती है।
 
देश में खजुराहो सबसे गर्म, मध्यप्रदेश को गर्मी से राहत नहीं : नौतपा भले ही शुक्रवार से शुरू हुआ हो लेकिन मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आग बरस रही है। देश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में रहा। यहां 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नौगांव, दमोह में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। खरगोन, बुरहानपुर, ग्वालियर, बड़वानी में भी गर्मी ने खूब तपाया। यहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। प्रदेश के 17 जिलों में लू चली।  
   
यहां जारी रहा गर्मी का कहर : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, पूर्व उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। इसके साथ ही विदर्भ, और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में गुरुवार को गर्म हवा चल रही थी।
 
यहां राहत की बौझार : अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई।
 
इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख