rashifal-2026

मानसून अपडेट : कमजोर पड़ा मानसून, उत्तर भारत को मिलेगी प्रदूषण से राहत

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (09:51 IST)
नई दिल्ली। केरल के तट पर समय से पहले दस्तक देने और मुंबई में समय से पहले पहुंचने के बाद अब दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है तथा अगले छह-सात दिन तक उसके आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ तथा वायुमंडल में निचले स्तर पर चक्रवातीय हवाओं के कारण उत्तर भारत में बारिश के आसार बने हैं।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मानसून का पैटर्न कमजोर बने रहने के कारण अगले छह-सात दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। अभी मानूसन (पश्चिम से पूर्व) ठाणे और मुंबई, अहमदनगर, बुलधाना, अमरावती, गोंडिया, तितलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोअलपारा और बागडोगरा तक पहुँचा है।
 
उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून समय से पहले 29 जून को ही केरल तट पर पहुंच गया था। इसके बाद दक्षिण भारत और मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई में भी यह समय से पहले पहुंचा था। पिछले चार-पांच दिन में इसकी प्रगति कुछ सुस्त रही है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, 01 से 16 जून के बीच देश भर में औसतन 72.4 मिलिमीटर बारिश हुई है जो इसी अवधि के दीर्घावधि औसत (67.1 मिलिमीटर) से आठ प्रतिशत अधिक है। विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने तथा दीर्घावधि औसत के 97 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जून से सितंबर तक मानसून का मौसम माना जाता है। 
 
उत्तर भारत को मिलेगी धूल से राहत : उत्तर भारत में अगले 48 घंटे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ तथा वायुमंडल में निचले स्तर पर चक्रवातीय हवाओं के कारण बारिश के आसार बने हैं। इससे क्षेत्र में पांच दिन से छाये धूल के बादल और इस कारण बढ़े प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख