मौसम अपडेट : इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (09:57 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम तक बारिश की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में कर्नाटक, केरल और उत्तरी राज्यों समेत देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गुजरात और आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्यप्रदेश, विदर्भ, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश में सक्रिय मानसून : मध्यप्रदेश में मानसून पुन: सक्रिय हो गया है और अगले 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कम से कम 20 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 
 
 
मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए उत्तरी ओड़िशा पर छा गया है और यह तेजी से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ दक्षिण उत्तरप्रदेश पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी खिसक कर उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश पर छा गया है। द्रोणिका (मानसूनी ट्रफ लाइन) बीकानेर, जयपुर होते हुए मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की अनुकूल स्थिति बन गई है।
 
मुंबई में भीषण बारिश की आशंका : मौसम विभाग ने मुंबई में रविवार को ‘भारी से बहुत भारी’बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग का मानना है कि कुछ स्थानों पर तो ‘अत्यंत भीषण बारिश’हो सकती है। कई हिस्सों में बारिश सामान्य से ज्यादा और कहीं भीषण बारिश हो सकती है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते हुए बीएमसी ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
 
इन राज्यों में मूसलधार बारिश : मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि गुजरात के कुछ जिलों में मुसलाधार बारिश हो सकती है जबकि कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भी बारिश की आशंका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख