Hanuman Chalisa

Weather update : गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, मप्र के 35 जिलों में अलर्ट जारी

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (10:08 IST)
मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश ने भोपाल समेत कई इलाकों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने राज्‍य के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्‍य के भरूच जिले में मूसलधार बारिश से जनजीवन बेहाल है। यहां गलियों में नाव चलाई जा रही है। 23 गांवों में करीब 4 हजार लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है।

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने भोपाल समेत कई इलाकों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भोपाल में बारिश की वजह से भारी तबाही मची हुई है। यहां 11 सितंबर से 26 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद सीहोर में कर्बला पुल सिवान नदी के बहाव के कारण डूब गया। ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ के जैसे हालात हैं। आने वाले 24 घंटों में राज्य के 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में किसानों को बर्बाद कर रही बारिश, सोयाबीन,मूंग सहित सभी फसलें बर्बाद
मूसलधार बारिश और नर्मदा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने से गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुजरात के भरूच में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। 23 गांवों में करीब 4 हजार लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

नर्मदा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। 2 एनडीआरएफ और एक एसडीआरएफ टीम को भरूच में तैनात किया गया है। सरदार सरोवर बांध से पानी छोड़े जाने से इसका जल स्तर बढ़कर 31 फीट हो गया।
ALSO READ: Weather updates : MP में बारिश से त्राहिमाम्, 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर
उम्मीद है कि सरदार सरोवर बांध इस महीने के आखिर तक 138.68 मीटर के स्तर को छू जाएगा। पानी छोड़ने के लिए बांध के कुल 30 फाटकों में से 23 को खोल दिया गया है। बुधवार को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले और दक्षिण गुजरात में सूरत, नवसारी व वलसाड जिलों में भी भारी बारिश हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख